फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Python enters home, injures three people while catching

घर में घुसा अजगर, पकड़ते समय तीन लोगों को किया घायल

Tue, 15 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Python enters home, injures three people while catching
बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया में घर में घुसे अजकर को पकड़ते ग्रामीण। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में एक ग्रामीण के घर में मंगलवार को अजगर पहुंच गया। ग्रामीण उसे पकड़ने लगे। इसी दौरान अजगर ने तीन लोगों पर हमला घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, रेस्क्यू के दौरान अजगर का एक दांत भी टूट गया। अजगर ने लगभग 13 मुर्गियों को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार में अजगर पहुंच गया। उसने 13 मुर्गियों को निगल लिया। इसके बाद अजगर बाजार निवासी गंगासागर के घर में घुस गया। लोगों ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छिप गया। इसके बाद सुबह पुन: अजगर घर में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने वन दरोगा लवलेश श्रीवास्तव, वन रक्षक मोहरनाथ मिश्रा को टीम के साथ मौके पर भेजा।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। अजगर ने भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में प्रेमसागर, त्रिभुवन यादव और घनश्याम गुप्ता पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्तियों के हाथ लहूलुहान हो गए। रेस्क्यू के दौरान अजगर का एक दांत टूटकर प्रेम सागर के हाथ में गिर गया। आधे घंटे मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया लिया गया। इसके बाद उसे कतर्निया के घने जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed