फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Python entered a grocery store, rescued and released in the forest

Bahraich News: किराना दुकान में घुसा अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Python entered a grocery store, rescued and released in the forest
किराना स्टोर के बाहर निकला अजगर।   -स्रोत : ग्रामीण
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे बिछिया कस्बे की एक किराना दुकान में विशालकाय अजगर रेंगता हुआ नजर आया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। वन कर्मियों ने बताया की अजगर ने दुकान के अंदर बहुत दिनों से ठिकाना बनाया हुआ था।
विज्ञापन



बिछिया बाजार निवासी व्यापारी सुशील गुप्ता ने रविवार सुबह जैसे ही अपने दुकान का शटर उठाया, उनकी नजर सामने मौजूद भारी-भरकम अजगर पर पड़ी। इससे मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी दौड़े। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन कर्मी रामनाथ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की सहायता से अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में कर बोरी में बंद कर आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन कर्मी रामनाथ ने बताया कि अजगर कई दिनों से दुकान को ठिकाना बनाए हुए था। इसके कई निशान दुकान में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed