फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pyarepur's team became champion in volleyball tournament

जरवल को हराकर प्यारेपुर की टीम बनी चैंपियन

Tue, 29 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pyarepur's team became champion in volleyball tournament
जरवल के प्यारेपुर में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में शील्ड के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। बढ़ौली गांव में जिला स्तरीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका फाइनल मैच जरवल और खान क्लब प्यारेपुर की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच प्यारेपुर की टीम ने जीता।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम बढ़ौली के खेल मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय हजरत शेख प्यारे मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि चिल्ड्रेन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रेहान ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। अध्यक्षता कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि फाइनल मैच जरवल और खान क्लब प्यारेपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें खान क्लब प्यारेपुर की टीम ने 15-11, 12-15, 15-13 के मुकाबले में फाइनल मैच अपने नाम किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष जासिम, हाफिज, सहनवाज, कामरान, अल्ताफ, कासिम, हाशिम, फयाज अली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed