फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   puja of bahraich got 8th rank in PCS women category

पूजा को पीसीएस महिला वर्ग में 8वां स्थान

Wed, 12 Aug 2015 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 12 Aug 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला न्यायालय में तैनात वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी पीसी यादव की पुत्री पूजा यादव पीसीएस 2014 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।
विज्ञापन


पीसीएस परीक्षा में उन्हें महिला वर्ग में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल हुआ है। पूजा की इस सफलता से परिवार के लोग गदगद हैं। वर्तमान में पूजा राजकीय महिला महाविद्यालय लखनऊ में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हैं।

एसपीओ यादव ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की पढ़ाई इलाहाबाद में ही हुई है। हाईस्कूल से परास्नातक तक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इसके बाद नेट जेआरएफ की परीक्षा में भी अव्वल रही।
विज्ञापन


पूजा ने फोन पर बताया कि उनका चयन पीसीएस 2013 की परीक्षा में खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था।

नए सिरे से तैयारी की और फिर परीक्षा में शामिल हुईं। इसका नतीजा यह रहा कि इस बार उन्हें उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिलेगी। पूजा अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता को दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के चयन पर रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष बाबू मैथिली शरण, महासचिव संजीव श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा, महामंत्री श्रवण निगम, अधिवक्ता विचार मंच के भगवान बख्श सिंह सेंगर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed