{"_id":"2a99f7210b1d3dbd9fd166219dff1407","slug":"property-of-2-lakh-stolen-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान व मकान से उड़ाई दो लाख की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान व मकान से उड़ाई दो लाख की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/खुटेहना (ब्यूरो)। नानपारा और पयागपुर क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने हाथ साफ किया। नानपारा में एक दुकान के कैश काउंटर से चोरों ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए, वहीं पयागपुर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर नकदी और जेवरात समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। यहां महिला ने चोरों को खदेड़ा भी लेकिन चोर सामान समेटकर भाग निकले। दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है।
नानपारा के मोहल्ला चौक बाजार के हाजी पुत्तन गली निवासी कामरान का मेडिकल स्टोर मकान से कुछ दूरी पर है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात 10 बजे के आसपास कामरान दुकान बंद कर घर चला गया था।
इसी रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर कैश काउंटर में रखे 25 हजार रुपये व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। सुबह सामान बिखरा देख कामरान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर, पयागपुर के नईबस्ती गांव निवासी सुनीता पटवा मंगलवार रात घर में अकेली थी। इसी रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दूसरे कमरे का ताला काटकर पांच हजार रुपये, एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात व कपड़ा, बर्तन समेत सारे कीमती सामान बटोर लिए।
आहट पाकर जब सुनीता की नींद खुली तो उसने चोरों को खदेड़ा। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े लेकिन चोर भाग निकले। इस मामले में सुनीता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।