फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Procession took place on Gurudev's arrival day

गुरुदेव के आगमन दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 22 Oct 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Procession took place on Gurudev's arrival day
रुपईडीहा (बहराइच)। क्षेत्र के जैतापुर गांव में बाबा जय गुरुदेव के आगमन दिवस पर सोमवार को अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही बाबा को याद किया। वहीं, सत्संग के लिए भवन का निर्माण भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा के जैतापुर गांव में 21 अक्तूबर 1973 को बाबा जय गुरुदेव का आगमन हुआ था। सोमवार को उनकी आगमन तिथि होने पर क्षेत्र के अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा ने जैतापुर से होकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बाद पुन: स्थल पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान अनुयायियों ने लोगों को शाकाहार जीवन अपनाने, जीवों की हत्या न करने, लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। आगमन तिथि के दिन से ही जैतापुर गांव में जय गुरुदेव का सत्संग भवन का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर राकेश सिंह, दिनेश सिंह, राम मनोहर यादव, पाटेश्वरी सिंह, युवा छात्रसंघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed