{"_id":"69fa33e92386284f0707c0f1","slug":"priority-will-be-given-to-development-in-villages-with-a-population-of-more-than-150-bahraich-news-c-98-1-slko1007-148795-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 150 से अधिक आबादी वाले गांवों में प्राथमिकता से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 150 से अधिक आबादी वाले गांवों में प्राथमिकता से होगा विकास
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों और सेतुओं के निर्माण व अनुरक्षण की कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 150 से अधिक आबादी वाले गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने पर सहमति बनी।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार और निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सिंगल कनेक्टिविटी के तहत 150 से अधिक आबादी और एक किमी से अधिक लंबाई वाले गांवों के लिए 30-30 कार्य प्रस्तावित किए जाएंगे। जहां यह संख्या पूरी नहीं हो पाएगी, वहां 150 से अधिक आबादी वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पदमसेन चौधरी, विधायक रामनिवास वर्मा, आलोक जिंदल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।