फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Primary school students boycott studies

प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने किया पढ़ाई का बहिष्कार

Tue, 22 Oct 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Primary school students boycott studies
फखरपुर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल में छात्रों के न आने पर खाली विद्यालय। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। सरसठ बिटौरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के निलंबन से नाराज छात्र मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंचे। इससे स्कूल तो खुला, लेकिन विद्यालय में नामांकित 270 छात्रों में से एक भी छात्र स्कूल पढ़ने नहीं आया। ऐसे में शिक्षक पूरा समय स्कूल में बैठने के बाद वापस घर चले गए। प्रधानाचार्य के निलंबन को लेकर दो दिन पूर्व छात्र व अभिभावक प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरसठ बिटौरा में प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार झा की तैनाती है। बीएसए ने कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण बीते हफ्ते प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी छात्रों व अभिभावकों को लगी तो सभी रविवार को आंदोलित हो उठे।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में छात्रों व अभिभावकों ने एकत्र होकर प्रधानाध्यापक के निलंबन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं रविवार व सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को विद्यालय खुला तो सहायक अध्यापक आनंद कुमार शुक्ला विद्यालय पहुंचे, लेकिन विद्यालय में नामांकित 270 छात्रों में से एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यालय समय खत्म होने के बाद सहायक अध्यापक वापस घर चले गए। मालूम हो कि प्रधानाध्यापक के निलंबन से विद्यालय के छात्र काफी परेशान हैं। छात्र प्रधानाध्यापक के निलंबन को गलत बताते हुए स्कूल जाने का बहिष्कार कर रहे हैं। मामले में बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक के निलंबन मामले में जो कार्रवाई की जाएगी, उसकी जानकारी दी जाएगी। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed