फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preparation to make Terai an industry hub

बहराइच: तराई को उद्योग हब बनाने की तैयारी

Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparation to make Terai an industry hub
श्रावस्ती। इन्वेस्टर्स समिट में आज जिले में भी दिग्गज उद्यमी जुटेंगे। इन उद्यमियों ने जिले में मेडिकल कॉलेज व प्लाईवुड फैक्ट्री सहित कई प्रस्ताव दिए हैं। कुछ लोगों ने तो दो सौ करोड़ रुपये तक का प्रस्ताव दिया है। यदि यह प्रस्ताव धरातल पर उतरे तो श्रावस्ती के विकास की दशा बदल जाएगी।
विज्ञापन

नीति आयोग की सूची में यह जिला बीमारू के तौर पर दर्ज है। यहां कृषि, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम होना बाकी है। इसलिए आयोग ने यहां कई गैर सरकारी संगठनों को लगाया है ताकि जिले की दिशा व दशा दोनों बदल सके। उद्योग के क्षेत्र में जिले में महज कुछ राइस मिले हैं, जो लोगों को रोजगार उपलब्ध करा पाती है। नई इन्वेस्टर नीति ने जिले में 1738.7 करोड़ रुपये निवेश का रास्ता साफ कर दिया है। इसमें तीन करोड़ से नीचे के तो कई छोटे-छोटे उद्योग लगाने हैं लेकिन कुछ उद्योग ऐसे हैं जो यदि वास्तव में जमीन पर उतरे तो रोजगार का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन

इसमें प्रेमकुमार शुक्ला द्वारा दिया गया फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, अजीत सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री और इन्हीं का दूसरा प्रस्ताव टूरिज्म डेवलपमेंट का है। यह सभी प्रस्ताव सौ-सौ करोड़ रुपये के है। जबकि लखनऊ के रामेश्वर कुशवाहा ने 115 करोड़ की लागत से जिले में नया एलोपैथिक मेडिकल काॅलेज बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही गौरांग सत्या ने 95 करोड़ की लागत से सोलर पैनल, विवेकानंद ने 80 करोड़ की लागत से होटल एंड रिसोर्ट, सरिता सत्या ने 50 करोड़ की लागत से बिक्रफील्ड, दिनेश कुमार वर्मा ने 40 करोड़ की लागत से एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, डाॅ. संदीप वर्मा ने 45 करोड़ की लागत से होटल व रेस्टोरेंट, अजय कुमार श्रीवास्तव ने 82 करोड़ की लागत से टूरिज्म डेवलपमेंट व अजीत सिंह ने अपना तीसरा प्रस्ताव 50 करोड़ की लागत से रिसाइकलिंग फाइबर प्लांट लगाने का दिया है। ऐसे में देखा जाए तो अजीत सिंह के ही 250 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट का प्रस्ताव इस जिले में है। सभी उद्यमी दस बजे कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 54 न्याय पंचायत व 397 ग्राम पंचायत हैं। यहां की कुल आबादी बारह लाख है। जबकि नए उद्यमी 8,993 लोगों के लिए रोजगार का अवसर लाते हुए 93 उद्योग लगाने का दावा कर रहे हैं। यदि सभी उद्योग धरातल पर उतरे तो औसतन हर न्याय पंचायत में एक से दो उद्योग आएंगे।


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का का शुभारंभ सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उद्घाटन के लाइव प्रसारण से होगा। 12 फरवरी को राष्ट्रपति के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम चार से सवा पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed