{"_id":"693f0f2d1046b7538c03d2be","slug":"pregnant-woman-taken-hostage-and-beaten-serious-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-141217-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बंधक बनाकर गर्भवती की पिटाई, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बंधक बनाकर गर्भवती की पिटाई, गंभीर
Mon, 15 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिला के हाथ खोलता मायका पक्ष का युवक।- स्रोत : परिजन
बौंडी। शारदा सिंहपुरवा गांव निवासी एक गर्भवती को उसके जेठ व जेठानी ने रविवार की रात बंधक बनाकर जमकर पीटा। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
लक्ष्मी देवी के पिता ग्राम मेथौरा थाना हरदी निवासी सागर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी ग्राम शारदा सिंह पुरवा निवासी अमरचंद से की थी। अमरचंद परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार की रात लक्ष्मी घर में अकेली थी। घरेलू मामले में जेठ बीरबल व उनकी पत्नी ने गर्भवती बेटी के हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा, जिससे लक्ष्मी के सिर व पेट में गंभीर चोट आई है।
मायके पक्ष के मुताबिक लक्ष्मी गर्भवती है, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना लक्ष्मी के पिता को मिली तो वह देर रात गांव पहुंचे और बेटी को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लक्ष्मी के पिता ने बौंडी थाने में बेटी के जेठ बीरबल, उनकी पत्नी व रामनिवास के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बौंडी टीएन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।