{"_id":"6ac2987543167be7310a350e","slug":"prd-jawan-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157947-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन
सुरेश चंद्र।
कैसरगंज। विशेश्वरगंज थाने में तैनात डिहवा नत्थनपुर गांव निवासी पीआरडी जवान सुरेश चंद्र (50) की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात्रिकालीन ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम कोनारी के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश को पुलिस ने सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय हादसे की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट की डोरी नहीं बांधी थी, उछलकर दूर जा गिरा
थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि सुरेश ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन उसकी डोरी का कैप नहीं बांधा था। हादसे में हेलमेट उछलकर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।