फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prabhat Ferry pulled out on Guru Nanak Jayanti

गुरुनानक जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

Tue, 01 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry pulled out on Guru Nanak Jayanti
मिहींपुरवा (बहराइच)। कस्बे में गुरुनानक जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। गुरुद्वारा पहुंचकर प्रभात फेरी का समापन हुआ। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा में सिख समुदाय के लोगों ने गुरुनानक जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। समाज के लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। बस स्टाप, क्रॉसिंग तिराहा होते हुए प्रभात फेरी ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इसके बाद गुरुद्वारा आकर समाप्त हुई। यहां पर लंगर व कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रभात फेरी के दौरान मारवाड़ी युवा मंच की ओर से जलपान की व्यवस्था कराई गई। मंच के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा कि नैतिक कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बाबूलाल शर्मा, गोल्डी मदेशिया, अधिवक्ता विवेक गोयल, वरुण शर्मा समेत सिख समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मोतीपुर की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed