फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Potato prices increased, tomato also turned red

आलू के बढ़े भाव, टमाटर भी हुआ लाल

Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Potato prices increased, tomato also turned red
बहराइच में सब्जी के दुकान पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सब्जियों के दामों में निरंतर बढ़ रही महंगाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू के साथ टमाटर व अन्य हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। हालात यह हैं कि इस महंगाई के दौर में मध्यम वर्ग के साथ गरीबों की थाल से सब्जियों का राजा गायब होने लगा है। वहीं टमाटर भी गुस्से से लाल हो गया है। जिसके चलते मध्यम वर्गीय परिवार टमाटर खरीदने से कतरा रहा है।
विज्ञापन

देश में बढ़ रही महंगाई का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक खाद्य पदार्थों के दामों हुई बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस परेशान चल रहा था, लेकिन अब महंगाई के दौर में सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। जिससे गरीब परिवारों के साथ मध्यम वर्ग भी काफी आहत है। हालात यह है कि पहले अरहर की दाल पर महंगाई की मार पड़ने के बाद गरीब व मध्यम वर्ग के लोग आलू, टमाटर व हरी सब्जियों के सहारे ही अपना पेट भर रहे थे, लेकिन सब्जियों पर भी महंगाई की मार पड़ने से अब गरीबों के साथ मध्यम वर्ग की थालियों से सब्जी भी गायब होने लगी है। सबसे ज्यादा बिकने वाले पुराने आलू के दाम महज एक माह में ही 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं नया आलू 45-50 रुपये में बिक रहा है। टमाटर भी 40 से 80 रुपये में पहुंच गया है। इसी तरह हरी सब्जियों में शिमला मिर्च, लौकी, तरोई, भिंडी, बैगन व कद्दू के दामों में भी 10 से 40 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि सब्जी विक्रेता शाहरूख खान महंगाई का कारण बेमौसम हुई बरसात को बता रहे हैं। उनका कहना है कि इधर बेमौसम हुई मूसलाधार बारिश ने अनाज के साथ सब्जियों की खेती भी तबाह कर दी है। सब्जियों की आमद मंडी में कम हो गई है, इसलिए सब्जियां महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के अंदर सब्जियों के दाम में अंतर (रुपये में)
सब्जी एक माह पूर्व के दाम वर्तमान दाम
पुराना आलू- 20 25 से 30
नया आलू-45-50
टमाटर- 30 से 40 80
लौकी- 10 से 15 30 से 40
तरोई- 30 40
भिंडी- 30 40
कद्दू- 10 से 15 30 से 40
बैगन- 25 40
प्याज- 20 30 से 40
शिमला मिर्च- 60 100
करेला- 40 60
परवल- 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed