फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pooja of Nanpara married Anil of Nepal

नानपारा की पूजा ने नेपाल के अनिल से रचाई शादी

Thu, 02 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Pooja of Nanpara married Anil of Nepal
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता पहले की तरह आज भी बना हुआ है। नेपाल सरकार के नागरिकता अधिनियम संशोधन की ओर कदम बढ़ाने के बाद भी यह रिश्ता अटूट बना हुआ है। नानपारा की पूजा ने नेपाल के अनिल का हाथ थाम इस रिश्ते के लिए एक नजीर पेश की है।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों के साथ ही वैवाहिक प्रगाढ़ता भी बनी हुई है। भारत और नेपाल दोनों देशों में रहने वाले लोग एक-दूसरे के परिवार में अपनी बेटी और बेटों की शादी शुरूआती दौर से ही करते आ रहे हैं। पहले नेपाल में शादी होने पर भारतीय क्षेत्र की महिलाओं को तत्काल नागरिकता हासिल हो जाती है, मगर नेपाल सरकार की ओर से बीते कुछ दिनों से संसद में नागरिकता अधिनियम में संशोधन की दिशा में कदम उठाए गए हैं, जिसके बाद रिश्तों में कुछ खटास की उम्मीद पैदा की जा रही थी।
विज्ञापन

मगर दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक संबंध अभी भी परस्पर कायम हैं। नेपाल में रहने वाले अनिल सोनी की शादी नानपारा की पूजा सोनी के साथ 28 जून को हुई है। वह दोनों बुधवार को परिणय सूत्र में बंधने के बाद नेपाल के लिए रवाना हो गए। वाहनों का आवागमन बंद होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नये जीवन की शुरूआत करने के लिए नेपाल की सरहद में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव विवाहिता पूजा ने कहा कि वह अब नेपाल की बहू के रूप में नई पहचान के साथ अपनी जिंदगी शुरू करेगी। दोनों देशों के जन प्रतिनिधियों को हमारी भावनाओं का सम्मान करते हुए समन्वय की भावना के साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed