फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police team went to raid, beat brother and sister

छापा मारने गई पुलिस टीम ने भाई-बहन को पीटा

Thu, 23 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police team went to raid, beat brother and sister
बहराइच। रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक ग्रामीण को बुधवार रात गिरफ्तार करने पहुंची रामगांव पुलिस ने उसके न मिलने पर घर में मौजूद बेटे व बेटी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थीं। पीड़ित भाई-बहन ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को एसपी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। एसपी ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर निवासी टीकाराम के खिलाफ पारिवारिक विवाद होने पर पट्टीदारों ने थाने में शिकायत की थी। आपसी विवाद को लोगों ने सुलह-समझौते से निपटाने का भी प्रयास किया था। इसी बीच बुधवार देर रात हल्का दरोगा कमलनाथ चतुर्वेदी की अगुवाई में रामगांव पुलिस टीम टीकाराम के घर पहुंची। टीम में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।
विज्ञापन

घर के बाहर लेटे टीकाराम के बेटे दुर्गेश मिश्र को जगाकर पुलिसकर्मियों ने उसके पिता के बारे में पूछा। उसने बताया कि मेरे पिता खेत में फसल की रखवाली कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने गांव के दो-चार लोगों का नाम लिया और उनका घर बताने के लिए साथ चलने को कहा। आरोप है कि मना करने पर पुलिसकर्मियों ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया। उसे जमकर पीटने के बाद घर का बंद दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सो रही दुर्गेश की बहन दिव्या मिश्रा ने कुछ देरी से दरवाजा खोला। इस पर भड़के पुलिसकर्मियों ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस की पिटाई से दिव्या को गंभीर चोटें आई हैं। दिव्या ने गुरुवार को अपने भाई दुर्गेश के साथ पुलिस ऑफिस जाकर एसपी से गुहार लगाई।
एसपी को लिखित शिकायत पत्र देने के साथ ही दिव्या ने अपनी चोटों के निशान दिखाए। पीड़ित भाई-बहन ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस प्रकरण में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से जानकारी लेने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कॉल की गई मगर फोन नहीं उठा। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।

रामगांव पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि पीड़ित भाई-बहन एसपी से शिकायत करने जा रहे हैं। इस पर रामगांव थाने की पुलिस टीम तुरंत एसपी ऑफिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही पीड़ित भाई-बहन एसपी के कार्यालय में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed