फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police team attacked at gambling base

जुए के अड्डे पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला

Wed, 23 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked at gambling base
बहराइच। मोतीपुर के जरही रोड स्थित एक मकान के अहाते में जुए का अड्डा संचालित हो रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर चार नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत जरही रोड स्थित नवजोत पब्लिक स्कूल के पास एक पुराने मकान का अहाता खाली पड़ा है। मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्द्धन सिंह और चौकी इंचार्ज अजय तिवारी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे सभी हमलावर हो गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता सरोज रावत भी कई समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मोतीपुर थाने में चार नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस नेे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरुण चंद्र ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच करके फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर सरोज रावत, रिंकू रावत, पीयूष मौर्या व कुंवर मौर्या के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। जबकि 25 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed