फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police reached Payagpur with the girls safely from Delhi

Bahraich News: दिल्ली से किशोरियों को सकुशल लेकर पयागपुर पहुंची पुलिस

Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police reached Payagpur with the girls safely from Delhi
पयागपुर। क्षेत्र से शनिवार को लापता हुई चार किशोरियों को दिल्ली से लेकर पुलिस टीम सोमवार देर रात पयागपुर लौट आई। मंगलवार को चारों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस इनमें से दो को बालिग बता रही है। बुधवार को चारों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


पयागपुर इलाके से शनिवार को चार लड़कियां लापता हो गई थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस को चारों के दिल्ली में होने की सूचना मिली। इस पर पयागपुर पुलिस दिल्ली पहुंची और चारों को सकुशल लेकर लौटी। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चारों लड़कियों में दो नाबालिग व दो बालिग हैं। न्यायिक अधिकारी के समक्ष इनका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जबकि किशोरियों को बाल कल्याण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed