फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police monogramed passenger vehicle seized

पुलिस का मोनोग्राम लगा सवारी वाहन सीज

Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police monogramed passenger vehicle seized
बहराइच। पुलिस का मोनोग्राम लगा एक सवारी वाहन टिकोरामोड़ पुलिस ने सीज कर दिया है। वाहन का परमिट एक साल पूर्व समाप्त हो गया था। इसी वाहन की टक्कर से गत 28 मई को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

गत 28 मई को उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह अपने कीर्तनपुर स्थित फार्म दोपहिया वाहन से जा रहे थे। टिकोरा मोड़ पर एक सवारी गाड़ी ने उनको जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस वाहन की तलाश कर रही थी। बुधवार को सवारी वाहन पर पुलिस का मोनोग्राम देख चौकी इंचार्ज ने वाहन के कागजात मांगे। जिसे देख पता चला कि वाहन लखनऊ के ट्रैफिक हवलदार चंद्रमणि यादव का है। इसका परमिट एक वर्ष पूर्व ही समाप्त हो गया था। चौकी इंचार्ज ने वाहन सीज कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed