{"_id":"62a62dfbce56fb5f5802c26b","slug":"plenty-of-food-will-be-available-for-five-rupees-bahraich-news-lko6348470129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये में मिलेगा भरपूर भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये में मिलेगा भरपूर भोजन
विज्ञापन
नानपारा में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। पंचवटी श्रीसीताराम आश्रम रिसिया के गुरु रविशंकर महाराज के नेतृत्व में नगर के स्टेशन रोड पर अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया। इस रसोई से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अन्नपूर्णा रसोई का संचालन समाजसेवियों के सहयोग से किया जा रहा है।
जरूरतमंद लोगों को कम कीमत में भोजन उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवियों की ओर से अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया है। अन्नपूर्णा रसोई रथ प्रतिदिन रेलवे स्टेशन रोड पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक 150 लोगों को भोजन उपलब्ध कराएगा।
अन्नपूर्णा रसोई का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भूखा रहने पर विवश न होना पड़े। अन्नपूर्णा रसोई के संचालन में समाजसेवी हरिशंकर शर्मा, ओमप्रकाश पोद्दार, छगनलाल शर्मा, विवेक गोयल, विनोद सिंघानिया, अशोक शुक्ला, उमेश शाह, मनोज तिवारी, राजेंद्र प्रसाद आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।