{"_id":"60eb22ff8ebc3e9ead72b768","slug":"pleasant-weather-due-to-heavy-rain-in-terai-bahraich-news-lko5863897128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में तेज बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में तेज बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को हुई बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं रविवार को तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ टूटकर तार पर गिर गए। जिससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
तराई के मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार को हुई बरसात के बाद कुछ राहत मिली। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन हवाएं चलती रहीं। देर रात चली तेज हवाओं के कारण मिहींपुरवा क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
वहीं मौसम सुहाना होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। धान की नर्सरी तैयार है। अब किसान तेज बरसात का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद धान की नर्सरी लगाने का काम तेज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। किसान धान की नर्सरी लगाने की तैयारी पूरी कर लें।