{"_id":"848563d0f90f6d12892bbb94c73377bd","slug":"plastic-banned-but-still-people-using-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को आदेश का इंतजार, लोगों को कार्रवाई का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को आदेश का इंतजार, लोगों को कार्रवाई का
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे में 21 जनवरी से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। प्रदेश में प्लास्टिक की थैलियों (पॉलीथिन) को बनाने के साथ उसके भंडारण, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने का फरमान जारी किया है।
पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। ये आदेश लागू होने से एक दिन पहले बुधवार को जब बाजार का हाल लिया गया तो गली-गली में पॉलीथिन में ही खाद्य सामग्री, सब्जी, कपड़े समेत अन्य सामान दुकानदार ग्राहकों को देते दिखे।
ज्यादातर ने कहा, जब आदेश मिलेगा तब देखेंगे। वहीं, देर शाम तक जिले में पॉलीथिन पर प्रतिबंध संबंधी आदेश कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच सका है। ऐसे में गुरुवार से बहराइच में पॉली बैग प्रतिबंधित हो सकेगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी किसमें बेचेंगे
शहर के चौक बाजार में ठेले और खोमचे पर सब्जियां बिकती हैं। बुधवार दोपहर धड़ल्ले से सब्जी की बिक्री पॉलीथिन में की जा रही थी। सब्जी विक्रेता अशफाक ने कहा कि सुना है, पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगेगा लेकिन फिर सब्जी किसमें बेचेंगे। रोक लगेगी तब देखा जाएगा।
वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे
चौक बाजार स्थित स्वीट हाउस पर भी पॉलीथिन का प्रयोग होता दिखा। व्यवसायी अमन यज्ञसैनी ने कहा कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर वैकल्पिक व्यवस्था देखेंगे। फिलहाल, पॉलीथिन का ही उपयोग कर रहे हैं।
सुना तो है पर प्रशासन ने नहीं दिया आदेश
स्टीलगंज बाजार में स्थित अलीम के गिफ्ट हाउस पर भी ग्राहक पॉलीथीन में गिफ्ट आइटम लेते दिखे। यहां भी लोगों को पॉलीथीन के बैन की जानकारी नहीं थी। अलीम ने बताया कि सुना है, लेकिन अभी तक पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कोई आदेश नहीं दिया है।
फिर घर से लाऊंगी झोला
शहर के पीपल तिराहा बाजार के निकट कपड़े की एक दुकान में ग्राहक पॉलीथिन में कपड़े खरीदकर जाते दिखे। कपड़े की खरीददारी करने आई छावनी निवासी पूनम गोयल का कहना है कि फिलहाल तो पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं। अभी बैन लगने की जानकारी नहीं है। अगर बैन लग जाएगा तो घर से झोला लेकर आएंगे।
जूट के झोले का किया है इंतजाम
व्यवसायी अरविंद अग्रवाल का कहना है कि अभी तक पॉली बैग में ग्राहकों को वस्तुएं उपलब्ध कराते थे लेकिन सरकार द्वारा प्रतिबंध लगने से गुरुवार से पॉलीथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद कर देंगे। इसके लिए जूट के झोले का इंतजाम किया है। एक बैग पर साइज के अनुरूप डेढ़ से पांच रुपये तक का खर्चा आता है।
ग्राहकों को करेंगे जागरूक
चौक बाजार व्यवसायी पवन गोयल का कहना है कि पॉली बैग के प्रतिबंध से दिक्कत तो होगी लेकिन पर्यावरण प्रदूषण भी चिंता का विषय है। इसके प्रति ग्राहकों को जागरूक करेंगे। जूट के झोले और कागज के पैकेट का इस्तेमाल वस्तुओं को देने में किया जाएगा।
अभी नहीं मिला फैक्स, लेकिन तैयारी पूरी
पर्यावरण विभाग ने अधिसूचना जारी जरूर की है लेकिन अभी तक शासन से पॉलीथिन पर प्रतिबंध संबंधी कोई फैक्स कलेक्ट्रेट नहीं आया है। फैक्स मिलने पर उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। फिलहाल, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। चौक बाजार, घंटाघर और पीपल चौराहा पर भीड़ अधिक होती है। सब्जी मंडी में भी पॉलीथिन का प्रयोग होता है। वहां टीमें लगाई जाएंगी। वैसे शासन का पत्र मिलने पर उसके तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
- विद्याशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी