फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pilgrims thronged and kept wandering for buses

Bahraich News: उमड़े जायरीन, बसों के लिए भटकते रहे

Tue, 04 Jun 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 04 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims thronged and kept wandering for buses
बहराइच में सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों के इंतजार में बैठे जायरीन। संवाद।
दरगाह मेले के लिए रोडवेज प्रशासन ने चलाईं 20 मेला स्पेशल बसें
विज्ञापन

बसें न मिलने से धूप में इंतजार करते दिखे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित सैयद सलार मसूद गाजी की दरगाह पर प्रति वर्ष लगने वाला जेठ मेला शुरू हो गया है। दरगाह मेला पूरे एक माह तक चलता है, जिसमें पूर्वांचल से लेकर प्रदेश के बाहरी जिलों से काफी जायरीन जियारत करने आते हैं। उनकी सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने 20 मेला स्पेशल बसें चलाने का दावा किया था। हालांकि मेले के पहले ही रविवार के बाद दावों की कलई खुल गई। सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर काफी जायरीन बस के लिए भटकते देखे गए। घंटों इंतजार के बाद लोग खड़े होकर यात्रा करते भी देखे गए। इस दौरान कड़ी धूप ने यात्रियों को खूब परेशान किया।
बस का इंतजार कर रहे गोंडा निवासी यात्री मोहम्मद सोहराब ने बताया कि रविवार को सपरिवार दरगाह मेला आए थे। सोमवार सुबह 10 बजे से इंतजार के बाद 12 बजे बस मिली है। जिसमें इतनी भीड़ है कि खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। कुछ ऐसी ही व्यथा बलरामपुर जा रहे शहाबुद्दीन, फैजान अली व जोहरान आदि ने भी बताई। यही स्थिति लखनऊ, सीतापुर, रूपईडीहा आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की भी रही।
विज्ञापन




इन रूटों पर रही सबसे ज्यादा किल्लत
रोडवेज बस अड्डे पर सबसे ज्यादा पड़ोसी जिलों के यात्री मौजूद मिले। वहीं पड़ोसी जिला गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, बलरामपुर, दिल्ली, लखीमपुर के साथ-साथ नानपारा व रूपईडीहा आदि रूटों पर बस की किल्लत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरगाह मेले को देखते हुए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन मेले में आने वाले यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। शीघ्र ही स्थिति काबू में कर ली जाएगी। - एसबी सिंह, जूनियर स्टेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed