{"_id":"6ac296e92a9a1f8cce03eea2","slug":"pilgrim-on-religious-tour-to-odisha-drowns-in-river-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157941-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ओडिशा धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालु की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ओडिशा धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालु की नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन
अशोक पाठक।
नानपारा। जुबलीगंज वार्ड नंबर तीन निवासी अशोक पाठक (52) की शनिवार को ओडिशा में स्वर्णरेखा नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। वह पत्नी संगीता पाठक (50) के साथ धार्मिक यात्रा पर ओडिशा गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
अशोक पाठक पत्नी समेत क्षेत्र के अन्य श्रद्धालुओं के साथ 24 सितंबर को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह ओडिशा में वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर स्थानीय बचाव दल ने नदी में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अशोक का शव नदी से बाहर निकाला गया। स्थानीय प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद शव पत्नी के सुपुर्द कर दिया। रविवार देर रात तक शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।