{"_id":"65460a8d8b4b3704f37c67ec220df252","slug":"pick-up-hit-the-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को खाना देने स्कूल जा रहे मासूम को पिकप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को खाना देने स्कूल जा रहे मासूम को पिकप ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। भाई को खाना देने उसके स्कूल जा रहे एक मासूम को गुरुवार दोपहर पिकप ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक को वाहन समेत दबोच लिया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी सीज कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी अफजाल का 12 वर्षीय पुत्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। गुरुवार दोपहर में उसे टिफिन देने के लिए छोटा भाई अशफाक (8) स्कूल जा रहा था।
जब वह गांव के सामने बहराइच-नानपारा मार्ग पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार पिकप (पीबी 11 एम 9592) ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही अशफाक की मौत हो गई। चालक ने वाहन समेत भागने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर वाहन रुकवा लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर पंजाब के पटियाला निवासी चालक जसवंत सिंह पुत्र उजागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।