फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People walk on the path of truth

सत्य के मार्ग पर चलें लोग

Mon, 13 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
People walk on the path of truth
रुपईडीहा में पद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते जैन गुरू व मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। लखनऊ से चलकर जैन मुनि की पदयात्रा भारत-नेपाल सीमा पर पहुंची। यहां पर जैन समुदाय के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जैन धर्म के गुरु विशोक सागर ने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से अहिंसा छोड़कर सत्यमार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जैन समाज के गुरु विशोक सागर महाराज की ओर से लखनऊ से निकाली गई पदयात्रा कई स्थानों पर रुकते हुए रुपईडीहा पहुंची। भारत-नेपाल सीमा पर जैन गुरू ने पूजन कर लोगों प्रवचन भी दिया। उन्होंने लोगों को विश्व शांति, उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा व लोक कल्याण के लिए प्रेरित किया। कहा कि इसी उद्देश्य से पदयात्रा लखनऊ से रुपईडीहा के भारत नेपाल सीमा तक पहुंची है। जैनी अपने मन व काया को जीत पाने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोक कल्याण के लिए अहिंसा को सबसे सरल व उचित रास्ता बताया। लोगों से अहिंसा छोड़ने की बात कही। उन्होंने विश्व शांति के लिए शांति का रास्ता पकड़ने को कहा। अंत में जैन मुनि ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर भी बल दिया। कार्यक्रम में रुपईडीहा के सुभाष चंद्र जैन, सचिन जैन, अमित जैन, संजय जैन, राजेश जैन, उपेंद्र जैन, स्वपनिल जैन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed