{"_id":"5e10c8e68ebc3e87c300c3e1","slug":"people-should-not-get-confused-about-caa-bahraich-news-lko5013040163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए को लेकर भ्रम न पालें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए को लेकर भ्रम न पालें लोग
विज्ञापन
मिहींपुरवा के राम जानकी मंदिर परिसर में लोक जागरण मंच की ओर से सीएए के समर्थन में बैठक में मौजूद प?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 11 जनवरी को विशाल जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर लोक जागरण मंच की ओर से जगह-जगह बैठक की जा रही है। जुलूस में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर शनिवार को हुजूरपुर और सुजौली क्षेत्र में बैठक आयोजित कर जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए लोगों को सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर लोग भ्रम न पालें।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिलों में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच लोक जागरण मंच की ओर से समर्थन को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। मंच के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता कस्बे और गांवों में जाकर अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक रहे है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर टोली बनाकर अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को हुजूरपुर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राहुल कुमार, वासुदेव विश्वकर्मा, दीनानाथ मिश्र आदि ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी व्यक्ति के अहित के लिए नहीं बनाया गया है। इस कानून से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजभूषण सिंह, महेंद्र पाठक, ओमप्रकाश, अवधेश आदि मौजूद रहे।
उधर, सुजौली क्षेत्र के चहलवा गांव में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूकता करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि सीएए के प्रति कुछ राजनीतिक दलों की ओर से भ्रामक सूचनायें प्रचारित व प्रसारित की जा रहीं है। इसके प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है। सीएए को लेकर लोग भ्रम न पालें। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण मदेशिया, जीतेंद्र तिवारी, शिवकुमार शुक्ला, सन्तोष मौर्या, रमेश मौर्या, हरिद्वारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मिहींपुरवा कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर में लोक जागरण मंच की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने 11 जनवरी को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मिहींपुरवा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कृष्णानंद शुक्ल ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत में गोष्ठी और बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गांव में सभी घरों में संपर्क करके परिचय बांटे जा रहे हैं। 11 जनवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोग शामिल हों। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस मौके पर बाबूलाल शर्मा, योगेंद्र कुमार, अनिल कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मदेशिया, संदीप सिंह, जनार्दन राय, राजेश गुप्ता, सुरेश वर्मा, घूरे प्रसाद आदि मौजूद रहे।