फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People should beware of opposition parties spreading confusion about CAA

सीएए के बारे में भ्रम फैला रहे विपक्षी दलों से सावधान रहें लोग

Sat, 11 Jan 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
People should beware of opposition parties spreading confusion about CAA
बहराइच के किसान डिग्री कालेज से शनिवार को लोक जागरण मंच के अह्वाहन पर शांतिमार्च के समापन कार्यक? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लोक जागरण मंच के तत्वावधान में शनिवार को शांति जन जागरण यात्रा की सभा नगर पालिका मैदान में हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को सीएए के बारे में भ्रम फैला रहे विपक्षियों से सावधान रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सभा में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस व वामपंथी दलों के कुछ लोगों ने सीएए के विरुद्ध हिंसा की साजिश रची। यहां तक की पेट्रोल बम, पत्थरबाजी व गोलियां तक चलाई गईं, जबकि देश का एक-एक नागरिक जानता है कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को संविधान में बराबर का अधिकार दिया गया है। कहा कि भाजपा सरकार देश को मजबूत करने का कार्य कर रही है, इसीलिए विरोधियों में छटपटाहट मची हुई है।
विज्ञापन

संतोष सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 80 दिन के अंदर कश्मीर का कांटा खत्म कर भारत में मिलाने का काम किया है। राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, इसीलिए विपक्षी दल लोगों को भड़का कर राष्ट्र विरोधी कार्य करा रहे हैं। सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों से सरकार डरने वाली नहीं है। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है। इससे देश के शरणार्थी जो वंचित हैं, उनके आंसू पोंछे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सीएए के पक्ष में लोगों में भारी उत्साह है। भारत में मुसलमानों की हिफाजत हुई है। तभी वह नौ से 15 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। इसलिए मुसलमानों को मानना होगा कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय समरसता प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि सीएए से लोगों को सहूलियत देने का काम किया गया है। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सीएए को बहुत पहले ही लाना चाहिए, लेकिन पिछली सरकारों द्वारा इस पर कुछ नहीं किया गया।

बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी है। विपक्षी दल इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं। इस मौके पर नानपारा विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, दिलीप वर्मा, संघ जिला प्रचारक राहुल, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विभाग संघ चालक परमेश्वर सिंह, जिला संघ चालक कृष्णनंद शुक्ल, डॉ. गोविंद शेखर, पंकज गिरि, पं. हनुमान प्रसाद शर्मा, विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री हरदेव, जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, निशंक त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह, गौरव वर्मा, शिवम जायसवाल, योगेंद्र मौर्या, पुरुषोत्तम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed