फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   payagpur, shrawasti and ayodhya's wrestlers won

पयागपुर, श्रावस्ती व अयोध्या के पहलवानों का दबदबा

Tue, 02 Feb 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 02 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
payagpur, shrawasti and ayodhya's wrestlers won
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी के ऐरिया में स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार से दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हुए छह मुकाबलों में अयोध्या, पयागपुर और श्रावस्ती के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


पहला मुकाबला मोनू पहलवान अयोध्या व योगेंद्र पहलवान बिहार के बीच हुआ, जिसमें मोनू पहलवान अयोध्या विजयी रहे। दूसरा मुकाबला भीम पहलवान आगरा व योगेंद्र पहलवान बिहार के बीच हुआ।
विज्ञापन


यह मुकाबला 25 मिनट चला लेकिन अंत में मुकाबला बराबरी पर छूटा। असलम पहलवान बनारस व परमिंदर पहलवान के बीच का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

पवन पहलवान पयागपुर व सुनील पहलवान गोरखपुर के बीच हुए मुकाबले में धोबी पछाड़ दांव से पवन विजयी रहे। वहीं, श्रावस्ती के पहलवान उमाशंकर व इलाहाबाद के मुन्ना पहलवान के बीच हुए कड़े मुकाबले में उमाशंकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. लायक सिंह, संयोजक बाल गोविंद पांडेय, संरक्षक प्रेम प्रकाश मिश्रा, संचालक पहलवान विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

सरिता पहलवान से लड़े धर्मेंद्र, बराबरी पर छूटा मुकाबला

कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मेरठ से आई महिला पहलवान कुमारी सरिता ने किसी को भी कुश्ती लड़ने के लिए चैलेंज किया। इस दौरान ऐरिया मुंसारी निवासी धर्मेंद्र कुमार अवस्थी ने चैलेंज स्वीकार करते हुए अखाड़े में हाथ मिलाया। दांव-पेंच के दौरान सरिता व धर्मेंद्र के बीच 25 मिनट की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों के दांव पेंच देख दर्शन रोमांचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed