फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Payagpur CHC gets a modern 50-bed ward

Bahraich News: पयागपुर सीएचसी को मिला 50 शय्या वाला आधुनिक वार्ड

Thu, 25 Sep 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 25 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Payagpur CHC gets a modern 50-bed ward
पयागपुर सीएचसी में बना 50 बेड का अस्पताल।   -संवाद
पयागपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी सौगात मिली है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 शय्या वाले नए वार्ड का उद्घाटन किया। इस सौगात से क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के जिला जनसंपर्क अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि अब पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले के उन पांच एफआरयू (फर्स्ट रिस्पॉन्स यूनिट) स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल हो गया है, जहां कुल 100 शय्या का आधुनिक अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन



नए 50 शय्या वाले वार्ड का उपयोग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कल्याण के तहत किया जाएगा। इसमें प्रसव और नवजात शिशुओं से संबंधित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वार्ड में अल्ट्रासाउंड, आधुनिक प्रयोगशाला, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, एनेस्थैटिक चिकित्सक, बालरोग विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक की सुविधाएं भी मौजूद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि 29 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी फीता काटकर वार्ड का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed