फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   patients of dengu in bahraich reached 18

पांच और डेंगू की चपेट में, दो की हालत गंभीर

Fri, 18 Sep 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 18 Sep 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में दिमागी बुखार के साथ ही डेंगू का भी प्रकोप शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के पैथोलॉजी से मिली जांच रिपोर्ट में 21 में से पांच रोगियों में एंटीजन पॉजिटिव मिला है। इनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन


दो रोगियों की हालत गंभीर है, इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, तीन अन्य का इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है। बहराइच में अब तक डेंगू के 18 रोगी में मिल चुके हैं।
विज्ञापन


रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। प्रभारी सीएमएस ने शहरवासियों से मच्छरों से बचाव व लक्षण दिखने पर तत्काल जांच व इलाज शुरू कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की बेरुखी और बदहाल सफाई व्यवस्था संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रहा है। यही कारण है कि डेंगू भी फैल गया है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक व पैथोलॉजी प्रभारी डॉ हीरालाल ने बताया कि दो दिनों के भीतर जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 21 रोगी इलाज के लिए पहुंच।

इन सभी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इनमें डेंगू के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने रोगियों को ब्लड जांच कराने की सलाह दी। शुक्रवार को रैपिड टेस्ट से मिले जांच परिणाम में दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत नहसुतिया कल्पीपारा निवासी पंकज (42), सत्तीकुआं मोहल्ला निवासी नेहा (18), बौंडी के खैरा बाजार निवासी सुशीला (30), देहात कोतवाली क्षेत्र के मसीहाबाद गांव निवासी बिट्टा देवी (23) एवं माधवरेती गांव निवासी कोमल (4) में डेंगू की पुष्टि हुई है।

सुशीला व कोमल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों के प्लेटलेट्स करीब 40 हजार के आसपास हैं। हालांकि, उपचार के बाद हालत में सुधार हो रहा है। जबकि पंकज, नेहा व बिट्टा निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे हैं।

आईसोलेशन वार्ड में बना डेंगू वार्ड
जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पारितोष मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के इलाज की व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई है। आईसोलेशन वार्ड में दस बेड का वार्ड बनाया गया है। दवाएं पर्याप्त हैं और जांच किट भी मौजूद है। रोगियों को इलाज में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बुखार का कोई भी मरीज डेंगू की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल में मुफ्त जांच करा सकता है।


साफ पानी में पनपते हैं डेंगू के मच्छर
डेंगू एक संक्रामक बीमारी है जो एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है। यह मच्छर जांच किट भी मौजूद हैं और दिन के समय काटते हैं। बड़ों के मुकाबले यह बच्चों में ज्यादा तेजी से फैलता है। डेंगू का बुखार होने पर यदि तुरंत उपचार न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है, क्योंकि डेंगू में प्लेटलेट्स बहुत तेजी से गिरता है जिससे  अंदरूनी रक्तस्राव होने की भी आशंका रहती है।


19 मरीजों में दिमागी बुखार के लक्षण, भेजे गए सैंपल
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती 19 मरीज बुखार व शारीरिक अकड़न एवं मानसिक असंतुलन की समस्या से जूझ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों में रोग की पुष्टि के लिए सीरम का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए अस्पताल की लैब भेज दिया गया है। जल्द ही परिणाम मिल जाएंगे। फिलहाल रोगियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed