फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Partly cloudy throughout the day

दिन भर छाए बादल बूंदाबांदी तक सिमटे

Fri, 07 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 07 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
तराई में मौसम परिवर्तन जारी है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में छाए बादल सिर्फ मामूली बूंदाबांदी तक ही सिमटे रहे। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक भारी बारिश की संभावना जता रहे हैं। इससे किसानों के चेहरे पर चमक बढ़ गई है। तापमान भी लुढ़क गया है। इससे उमस व गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन



तीन दिन से छा रहे बादल लोगों को ललचा कर लौट जा रहे हैं। दिन में 15 से 20 मिनट बौछारें पड़ रही हैं। लेकिन फिर तेज धूप के कारण बढ़ी उमस लोगों की परेशानी का सबब बनी है। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर में 12 बजे के आसपास बूंदाबांदी हुई। इसके बाद वर्षा थम गई। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन



फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह का कहना है कि तराई में उच्च दबाव का क्षेत्र बन रहा है। आगामी 24 घंटे में भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। अगर वर्षा हुई तो किसानों को बड़े पैमाने पर राहत पहुंचेगी। खेतों में सूख रही धान, गन्ना, मक्का और दलहनी फसलों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed