फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pandavas worshiped

अज्ञातवास में पांडवों ने की थी तपस्या

Sun, 16 Aug 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 16 Aug 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

मान्यता है कि अज्ञातवास के समय पांडवों ने बगेश्वरनाथ में तपस्या की थी। यहां स्थापित वट वृक्ष अति प्राचीन है। मंदिर के बगल में पुराना सरोवर भी है। कहा जाता है कि यहां पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

विज्ञापन


पयागपुर में गंगवल मार्ग पर स्थित बगेश्वरनाथ शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है। सावन मास में तो प्रतिदिन मेले जैसा माहौल होता है। क्षेत्र के बुजुर्ग रघुनाथदास का कहना है कि उनके पूर्वज बताते थे कि अज्ञातवास के समय जब पांडव एक साल का समय छिपकर गुजार रहे थे, तब सभी ने बगेश्वरनाथ में ही तपस्या की थी।
विज्ञापन


यहां पर शिवलिंग की स्थापना कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की थी। उन्होंने बताया कि बहुत पहले यहां जंगल होता था। चरवाहों को शिवलिंग दिखाई पड़ा था। पूजा अर्चना शुरू हुई। लोगों ने मन्नतें मांगी। मन्नत पूरी हुई तो आस्था का सैलाब उमड़ने लगा। मंदिर का जीर्णोद्धार 150 वर्ष पूर्व पयागपुर राजघराने की ओर से कराया गया था। इसका हवाला बहराइच के गजेटियर में भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंदिर पुरानी लाखौरी ईंटों से बना है। दो वर्ष पूर्व समाजसेवी अवध बिहारी शुक्ल ने मंदिर का रंग रोगन और मरम्मत करवाया। मंदिर में नेपाल, गोंडा, बलरामपुर, लखनऊ, बाराबंकी समेत आसपास जिलों से श्रद्धालुओं का तांता उमड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed