फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Opposition parties are spreading confusion about CAA

सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल

Mon, 27 Jan 2020 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties are spreading confusion about CAA
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चलाये जाने वाले जन-जागरण अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाकर जनता को भटकाने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं को सजगता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से लड़ रहे लोगों ने आतंकवाद की हेचरी बना रखी थी, जिसे समाप्त करने की दिशा में सीएए कारगर साबित हो रहा है। जिससे अब विपक्षी दल जनता को गुमराह कर तरह-तरह के भ्रम फैला रहे हैं। मगर भाजपा कार्यकर्ता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला व मंडल कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क कर टोल फ्री नंबर पर मिस्डकॉल करायेंगे। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन के हर लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस मौके पर बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, त्रिपुरारीमणि त्रिपाठी, रणविजय सिंह, पुष्पा चौधरी, राहुल रॉय, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीनाथ शुक्ल, योगेश प्रताप सिंह, जयप्रकाश शर्मा, नन्हेलाल लोधी, अरविंद सेंगर, हनुमान प्रसाद शर्मा, मंदीप वालिया, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, हरीश चंद्र गुप्ता, सीताराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed