{"_id":"5e2b29018ebc3e4b350bb73c","slug":"opposition-does-not-want-victims-of-islamic-countries-to-get-citizenship-bahraich-news-lko5048617170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष नहीं चाहता कि इस्लामिक देशों के पीड़ितों को मिले नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष नहीं चाहता कि इस्लामिक देशों के पीड़ितों को मिले नागरिकता
विज्ञापन
पयागपुर के सुभाषनगर में सीएए पर आयोजित गोष्ठी में अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। सुभाष नगर कॉलोनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह और सीएए के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद व विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि इस्लामिक देशों के पीड़ितों को भारत की नागरिकता मिले। कार्यक्रम में लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी गई।
पयागपुर के सुभाषनगर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवरलाल गोंड व विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस, विवेकानंद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा की नागरिकता संसोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है, इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने बंगाली समुदाय द्वारा दिये गए अपनी मांगों के संबंध में शासन में पैरवी कर पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक अनुपमा जायसवाल ने इस्लामिक देशो मे घटती गैर मुस्लिम आबादी की चर्चा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम उन देशों से पीड़ित लोगों को राहत देने वाला है। सांसद बहराइच अक्षयवरलाल गोंड ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में समझाते हुए कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्र हित के कार्यों में यह अधिनियम प्रमुख है।
विज्ञापन
उन्होंने इसका विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग नहीं चाहते कि इस्लामिक देशों में पीड़ित लाखों गैर मुस्लिम भारत का नागरिक बनकर सम्मान की जिंदगी जी सके। सभा को सभाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, भाजपा महिला मोर्चा डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडेय व हरिओम रस्तोगी ने भी संबोधित किया।
सभा का संचालन व आयोजन राजेश विश्वास ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमा शंकर त्रिपाठी, भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल, प्रदीप तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव पांडेय, अंकित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग मौजूद रहे।