{"_id":"67d8685ab0a6adffb80abd9d","slug":"opd-opened-after-holiday-more-than-2400-patients-arrived-bahraich-news-c-98-1-slko1009-127942-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, पहुंचे 2,400 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, पहुंचे 2,400 से अधिक मरीज
Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
बहराइच। मौसम के मिजाज में बदलाव के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या फिर से बढ़ गई है। सोमवार को ओपीडी व इमरजेंसी में 2,400 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के रहे।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भारी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी खचाखच भरी रही और पैथेलॉजी, पर्चा काउंटर, अल्ट्रासाउंड, दवा वितरण कक्ष आदि पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी थी। सबसे ज्यादा बुखार, सर्दी, जुकाम, डायरिया, स्वांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज रहे। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
बाल रोग विभाग की ओपीडी में भी भीड़ रही। बाल रोग का पीआईसीयू वार्ड बाल रोगियों से फुल रहा और 10 बेड पर 12 मरीज भर्ती रहे। वहीं बाल रोग के जनरल वार्ड में भी 27 बाल रोगी भर्ती रहे। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि इमरजेंसी व सभी ओपीडी को मिलाकर 2,400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौसम में परिवर्तन के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है।