{"_id":"9d8d475de5484fec34c3e5044ac1b00a","slug":"only-two-hours-of-electricity-supply-increased-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दो घंटे की बिजली सप्लाई ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ दो घंटे की बिजली सप्लाई ने बढ़ाई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर और मिहींपुरवा इलाके में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त है। भीषण गर्मी में कटौती से बिजली के साथ पानी की किल्लत लोगों को परेशान किए हुए है।
विज्ञापन
रोस्टर के मुताबिक दिन में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक सप्लाई मिलनी चाहिए। लेकिन हालात यह है कि डेढ़ से दो घंटे ही बिजली मिल पाती है।
अक्सर बिजली गायब रहती है। रात में शाम चार बजे से रात 10 बजे तक बिजली का रोस्टर है। लेकिन चार बार कटौती करते हुए मात्र आधे से एक घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके चलेत क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बिजली की किल्लत से पानी की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। फखरपुर और मिहींपुरवा क्षेत्र में बिजली की इस समस्या के चलते उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
कस्बावासी उमेश, रिजवान खान, पप्पू, गुड्डू, कल्लू, नदीम, तारीक, ननकू, वसी, हेतराम आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली ही एकमात्र सहारा है। लेकिन विभाग 10 घंटे रोस्टर के हिसाब से मात्र दो घंटे विद्युत सप्लाई चार शिफ्टों में दे रहा है। इससे अब उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है।
दोनों क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी पूरी तरह से बिजली-पानी के लिए परेशान है। इस बारे में क्षेत्रीय जेई सुनील कुमार जायसवाल से बात की गई तो उन्होने कहा कि कटौती क्यों हो रही हमें पता नहीं है।