{"_id":"60bd05a28ebc3ee48b1fa718","slug":"online-studies-are-starting-enthusiasm-among-children-bahraich-news-lko581269617","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शु़रू हो रही पढ़ाई, बच्चों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शु़रू हो रही पढ़ाई, बच्चों में उत्साह
विज्ञापन
बहराइच। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण एक बार फिर नौनिहालों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए थे। स्कूल खुलने से पहले ही बंद करने पड़ गए। शैक्षिक सत्र को पिछड़ता देख और दूसरी लहर के कम होते प्रकोप के बीच स्कूल संचालकों ने जून के शुरुआती सप्ताह से ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया। सोमवार से अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अभिभावक भी स्कूलों द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत कर रहे है। उनके अंदर भी बच्चों के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ था।
कोरोना काल की दूसरी लहर के लौटने पर एक बार फिर से स्कूलों को बंद करना पड़ा। धीरे-धीरे प्रकोप थमा तो स्थितियां सामान्य होना शुरू हो गई, लेकिन कोरोना काल ने बच्चों के भविष्य को संकट में डाल दिया। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इस बार स्कूल संचालकों ने जून माह से ही ऑनलाइन शिक्षा शुरू कर दी है। शहर के डिवाइन ग्रेस, सेंट नॉर्बट स्कूल, सेवेंथ डे इंटर कॉलेज, बैरोज ब्लू वेल्स, ऑल सेंट पब्लिक स्कूल, राजा रंजीत सिंह पब्लिक स्कूल, पॉयनियर ग्रुप ऑफ स्कूल, सैनिक किड्स व इंटर कॉलेज, बुद्धा पब्लिक स्कूल, संत पथिक समेत अन्य स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी है या इसी सप्ताह से शुरू कर देंगे। अभिभावकों ने इस पहल को सराहा है।
पढ़ाई रुकने से बढ़ जाती उम्र
कोरोना काल के कारण पढ़ाई बंद कर दी गई थी, लेकिन अब स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दिए है। इससे हमारे बच्चें घर में सुरक्षित भी है और अपनी पढ़ाई भी कर रहे है। अगर ऐसे ही स्कूल बंद रहता तो बच्चें वही रह जाते, लेकिन उम्र उनकी बढ़ जाती।
विज्ञापन
-माधुरी यज्ञसैनी, अभिभावक
फैसला सराहनीय, आगे बढ़ेंगे बच्चे
कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा के साथ उनके भविष्य को संवारने के लिए स्कूल संचालकों ने बेहतर काम शुरू किया है। ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने से बच्चें अपनी पढ़ाई चालू रखेंगे और उनकी पढ़ाई में रूचि बनी रहेगी।
-शिवानी उपाध्याय, अभिभावक
अब नहीं खराब होगा साल
मैं बहुत खुश हूं कि अब मेरा ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो गया है। घर-घर मेें बैठे-बैठे व खेलते-खेलते बहुत थक गया था। अब कक्षाएं चलेंगी तो काम भी मिलेगा। अब मेरा साल अब नहीं खराब नहीं होगा। घर में ही रहकर पढ़ाई भी करूंगा और घर में सुरक्षित भी रहूंगा।
-सार्थक गुप्ता, छात्र
पढ़ाई होना है बहुत जरूरी
पूरे दो साल हो रहे है। पढ़ाई बिल्कुल न के बराबर है। जैसे ही स्कूल खुलने का समय आया था। वैसे फिर कोरोना आ गया। अब स्कूल में ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई है तो कम से कम पढ़ाई तो शु़रू होगी। जिससे हमारी पढ़ाई तो चलती रहेगी। जोकि बहुत जरूरी है।
-साक्षी सिंह, छात्रा
सुरक्षा के साथ पढ़ाई भी जरूरी
कोरोना काल में सब कुछ ठप हो गया। ऐसे में शिक्षा भी पूरी तरह बंद हो गई थी। आज के समय में शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है। शिक्षा में बच्चें पीछे न रह जाए। इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करना जरूरी था। जिससे बच्चों की पढ़ाई चलती रही।
-डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा, शिक्षक
शुरू की जा चुकी है ऑनलाइन क्लासेज
बच्चों की शिक्षा को जारी रखने के लिए हमारे विद्यालय में ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई है। जिससे बच्चों की शैक्षिक सत्र का भी कुछ कवर किया जा सके। अभिभावक भी पूरा सहयोग कर रहे है। वह बच्चों को समय से ऑनलाइन क्लासेज के लिए बैठाल रहे हैं।
-असमी अतीक, प्रिंसिपल