फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One pathology and two clinics sealed

Bahraich News: एक पैथोलॉजी और दो क्लीनिक सील

Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
One pathology and two clinics sealed
बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी पर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक पैथोलॉजी और दो क्लीनिक को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




जांच टीम का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने किया। उनके साथ डॉ. आभास अंकुर भी मौजूद रहे।

डिप्टी सीएमओ डॉ. वर्मा ने बताया कि रांजी चौराहा स्थित आरकेएम पॉली क्लीनिक, लखनऊ सेवा हॉस्पिटल और अल्का पैथालॉजी को बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर सील किया गया।
विज्ञापन



टीम ने मौके पर मौजूद स्टाफ से पंजीकरण प्रमाणपत्र और आवश्यक अभिलेख मांगे, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज न मिलने पर तुरंत सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण अस्पताल या पैथोलॉजी चलाना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा महाराजगंज कस्बे के लखनऊ सेवा हॉस्पिटल, जनता सेवा हॉस्पिटल बेड़नापुर और शेखर पैथोलॉजी महसी में भी कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इनमें स्वच्छता की कमी, दवाओं का गलत भंडारण और अनधिकृत उपकरणों का उपयोग शामिल था। इन तीनों संस्थानों को चेतावनी नोटिस जारी कर सुधार के लिए अंतिम मौका दिया गया है।



डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई उसी रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इस अभियान के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध क्लीनिक संचालकों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed