फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One of the three children who went to bathe in the drain drowned

नाले में नहाने गए तीन बच्चों में एक डूबा

Sun, 01 Aug 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
One of the three children who went to bathe in the drain drowned
बहराइच के शेखदहीर में नाले में किशोर के डूबने के बाद तलाश करते गोताखोर व जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शेखदहीर गांव में बहने वाले नाले में नहाने गए तीन बच्चों में एक किशोर गहरे पाने में जाने के कारण डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों व फ्लड पीएसी को बुलाया। छह घंटे से किशोर की तलाश में पीएसी व गोताखोर लगे हुए हैं, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर दो अलग-अलग घटनाओं में तालाब में डूबने से वृद्ध व बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखदहीर गांव निवासी अली (12) पुत्र हनीफ रविवार को गांव के दो अन्य बच्चों के साथ नाले में नहाने गया था। यह नाला सरयू नदी से जुड़ा हुआ है। जो गोलवाघाट के किनारे से बहती है। नहाने के दौरान बच्चे मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान साथ गए दो बच्चे नहाकर बाहर आ गए और अली नहाता रहा। नहाते-नहाते किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अली को डूबता देख साथ के दो बच्चों ने गांव में आकर सूचना दी। बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोग रोते-बिलखते नाले के पास पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फ्लड पीएसी व गोताखोरों को बुला लिया गया। तलाश के लिए सभी लगे हुए हैं। लगभग छह घंटे से प्रयास जारी है। मगर उसका बहाव अधिक होने के कारण अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे बाद भी नहीं चला पता
किशोर के डूबने की सूचना के बाद फ्लड पीएसी व गोताखोर लगे हुए हैं। शाम छह बजे तक छह घंटे बीत जाने के बाद भी किशोर का पता नहीं चल सका। गोताखोर नाले के पानी में उतरकर भी बच्चें की तलाश में जुटे रहे।

तालाब में डूबने से वृद्ध व बालक की मौत
बहराइच। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-गोण्डा मार्ग पर मछियाही चौराहे के निकट बाबा ध्यानदास तालाब में डूबने से 70 वर्षीय परशुराम पुत्र बच्चू निवासी चिलवरिया बाजार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। देहात कोतवाल प्रेमपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नानपारा के माघी गांव निवासी आठ वर्षीय अरशद रविवार को बकरी चराने गांव के बाहर गया था। पास ही स्थित तालाब में पैर फिसलने से डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed