फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, four injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in road accidents
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत गोडय्या नंबर एक बहता निवासी मुन्नेलाल (40) शुक्रवार दोपहर बाइक से लखनऊ की ओर से बहराइच की तरफ आ रहे थे। रास्ते में वह ट्रक को ओवरटेक करने लगे, तभी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें गंभीर हालत में कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अप निरीक्षक आशा वर्मा मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भखला चौराहे के निकट दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कपूरपुर निवासी जानकी, फारूक भवखारामाफी निवासी नग्गन और गोंडा जिले के मोहड़वा निवासी केसर व इंदल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed