{"_id":"5df118d88ebc3e87e0219991","slug":"one-died-in-road-accident-bahraich-news-lko4972204144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक करने निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग वॉक करने निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। लखनऊ हाईवे पर मॉर्निंग वॉक करने निकले एक बुजुर्ग को बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं लखनऊ राजमार्ग पर ही दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम अलीनगर निवासी गौरीशंकर सोनी (64) पुत्र बिहारी सोनी प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह घर से बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक पीएल मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर ही जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया निवासी मंगल गुप्ता (30) पुत्र सियाराम गुप्ता और गोंडा के करनैलगंज निवासी गुड्डू (32) पुत्र रामकुमार बाइक से जा रहे थे। दोनों की बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। दोनों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। यहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।