फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   one died in an accident in nanpara bahraich.

Bahraich: बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sat, 11 Mar 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Mar 2023 01:29 PM IST
सार

बहराइच के नानपारा के रूपईडीहा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
one died in an accident in nanpara bahraich.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के रूपईडीहा मार्ग पर शनिवार को बस ने बाइक सवार दम्पती को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस की माने तो ग्राम पंचायत हाडा बसहरी नहर पुल पर हुए हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका पति  बाल-बाल बच गया उसको मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ग्राम पंचायत नानपारा देहात के सद्दीक मड़ैया निवासी अयूब (52) जो फेरी से कपड़े बेचने का काम करता है। अपनी रिश्तेदारी में ग्राम जैसपुर नेपाल मंगनी में पत्नी फातिमा बानो (45) के साथ बाइक पर जा रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था। तभी उधर से नानपारा की ओर आ रही वोल्वो बस की ठोकर लग गई बाइक सवार महिला के बस के नीचे गिर जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बस को नानपारा कोतवाली लाया गया है जबकि घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed