फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On the first day of the year, the head was bowed in the temples and sought blessings

Bahraich News: साल के पहले दिन मंदिरों में नवाया शीश और मांगा आशीष

Sun, 01 Jan 2023 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
On the first day of the year, the head was bowed in the temples and sought blessings
बहराइच में नववर्ष के आगमन पर राणी सती मंदिर में आयोजित भजनसंध्या में भजन पर झूमते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नए साल का पहला दिन और वो भी संडे...फिर तो अलग तरह से मनाना तो बनता है। रविवार को शहर का नजारा जुदा नजर आया। ये आम दिन नहीं था, हर तरफ उमंग और उल्लास और शुभकामनाओं का दौर। मंदिरों में हवन पूजन हुआ तो सिनेमाघरों, रेस्टोरेंट और पार्कों में रौनक देखते ही बनी। धमाल मचाने की होड़ में दिन भर बाइक पर फर्राटा भरते युवा दिखे तो वहीं गलन के बीच ऊनी कपड़ों से लदकर बड़ों की अंगुली पकड़े बच्चे सड़कों पर घूमते रहे।
विज्ञापन

नए साल की सुुबह लोगों की आंख शुभकामना संदेशों के साथ खुली। घने कोहरे व कड़ाके के ठंड पर नए साल का उत्साह भारी दिखा। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए जुटा रहा। रविवार दिनभर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में युवक और युवतियों ने जश्र मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रविवार की सुबह से ही शहर के सिद्वनाथ मंदिर, संघारिणी मंदिर, मरीमाता मंदिर व श्री राणी सती मंदिर में श्रद्वालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने अपने धर्म के अनुसार धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था टेका। नए साल के आगमन में पूरा जिला जश्र में डूबा नजर आया। एक-दूसरे को फूल व बुके देकर बधाई देते नजर आए। युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। शहर के मूक बधिर विद्यालय में समाजसेवी संदीप मित्तल ने बच्चों के साथ केेक काटकर नववर्ष मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राणी सती मंदिर में भजन-संध्या का आयोजन हुआ। इस मौैके पर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल, सुमित टेकड़ीवाल, गौरव गर्ग, श्याम सांवरिया संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण अंचल रिसिया, मटेरा, नानपारा, जरवलरोड, रूपईडीहा, पयागपुर, नवाबगंज, बाबाबगंज, कैसरगंज समेत अन्य इलाकों में नए साल की धूम रही।
फुल रहे होटल और रेस्टोरेंट
नए साल के मौके पर शहर के अधिकतर होटल व रेस्टोरेंट फुल नजर आए। अधिकतर होटलों में लोग परिवार के साथ पहुंचे। शाम को प्रमुख होटलों में पैर रखने की जगह नहीं मिली।

खूूब क्लिक हुई सेल्फी, सोशल मीडिया पर छाए बधाई संदेश
नए साल को यादगार बनाने के लिए लोगों ने पार्टी के साथ सेल्फी भी ली। सेल्फी लेने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी तरह-तरह की फोटो अपलोड की। लाइक व पेमेंट पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के स्टाइल में फोटो को अपलोड किया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बधाई संदेशों का दौर शाम तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed