फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   On the basis of talent, youth achieved success

प्रतिभा के दम पर युवाओं ने पाया सफलता का मुकाम

Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
On the basis of talent, youth achieved success
बहराइच। आज राष्ट्रीय युवा दिवस है। युवाओं के बलबूते ही समाज को दिशा मिलती है। युवाओं की प्रतिभा ने उनको अपनी अलग पहचान दी है। जिले के कई युवाओं ने खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। खेल, शिक्षा और समाज के अन्य क्षेत्रों में इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसमें कुछ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है तो किसी ने गरीबी की दहलीजों को तोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में अपने को स्थापित किया है। युवा दिवस पर युवाओं की प्रतिभा को लेकर प्रस्तुत है रिपोर्ट।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी भी नहीं तोड़ सकी आत्मविश्वास
महसी तहसील के रेहुआ मंसूर गांव निवासी आदर्श शुक्ला के पिता प्रदीप शुक्ला खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजारा करते थे। दस बीघा खेत के जरिए परिवार की आजीविका चल रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने बच्चों को पढ़ाने में सक्षम भी नहीं थे। मगर आदर्श के मन में उच्च शिक्षा हासिल करने का जज्बा था। उन्होंने रोज बहराइच आकर केडीसी में बीकॉम की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए वह सुबह और शाम घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने का काम करने लगे। आदर्श ने एमकॉम के साथ बीएड, यूपीटेट, सीटेट, यूजीसी नेट तक की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान समय में वह नवोदय विद्यालय में अतिथि अध्यापक के रूप में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही वह राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में पीएचडी भी कर रहे हैं। उनका ध्येय शिक्षक बनकर समाज में गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वालीबॉल में दिखाई प्रतिभा
विकासखंड मिहींपुरवा के एसपीवीपी इंटर कॉलेज की ओर से छात्रा रागिनी कुशवाहा ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह प्रदेश स्तरीय वालीबॉल की टीम में शामिल होकर बरेली और मथुरा में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। जंगल से सटे नैनिहा गांव की रहने वालीी स्नातक की छात्रा रागिनी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने का संकल्प लेकर काम कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार को बालिकाओं को खेल की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मुहैया करानी चाहिए। रागिनी गाजियाबाद में वर्ष 2017 में हुए एथलेटिक्स में भी शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो चालक के बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
शहर के मोहल्ला हमजापुरा मोहम्मद लड्डन टेंपो चलाकर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने का काम करते हैं। उनके बेटे मोहम्मद सलमान के अंदर ताइक्वांडो सीखने का जज्बा था। संजीवनी कॉलेज से बीपीएड की पढ़ाई कर रहे सलमान राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुके हैं। कोलकाता में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। यहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इस साल 27 से 30 दिसंबर के बीच चंडीगढ़ में आयोजित क्वानकीडों-2019 में वह राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय की ओर से शामिल होने गये थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की ओर से सरकार के पास उनका नाम राज्यपाल पुरस्कार के लिए भेजा गया है। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने की भी इच्छा रखते हैं।

सीएम यूथ आइकॉन राजेंद्र व हरीश को करेंगे सम्मानित
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के 150 युवाओं को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में विकासखंड मिहींपुरवा के एसपीवीपी इंटर कॉलेेज के युवा खेल शिक्षक राजेंद्र गुप्ता और चिलवरिया निवासी हरीश कुमार सोनी के नाम का प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग की ओर से भेजा गया था। इन दोनों को यूथ आइकॉन के रूप में चयनित करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होने से पहले अमर उजाला से बातचीत के दौरान खेेल शिक्षक राजेंद्र गुप्ता व केडीसी के छात्र हरीश ने बताया कि वह दोनों लोग युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाले सम्मान को लेकर दोनों लोग काफी उत्साहित भी हैं। गौरतलब है कि 16 जनवरी को कार्यक्रम के समापन पर सीएम सभी यूथ आइकॉन को सम्मानित करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed