फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Old man died

डूब रही बालिका को बचाने में वृद्ध की मौत

Sun, 16 Aug 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 16 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

खजुरिया गांव के पास सरयू नदी में रविवार दोपहर अचानक एक दस वर्षीय बालिका डूबने लगी। रास्ते से गुजर रहे वृद्ध ने मासूम की चीख पुकार सुनी तो उसने नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध ने मासूम को बचा लिया लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


बाद में गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम खजुरिया के निकट सरयू नदी बहती है। खजुरिया गांव निवासी 10 वर्षीय बिट्टू रविवार को नदी में डूब रही थी। उसकी चीख सुनकर रास्ते से गुजर रहे वृद्ध गांव निवासी भगौती (60) ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


किसी तरह उसने किशोरी को नदी से बाहर कर दिया। लेकिन तेज बहाव के कारण वह बह गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। एसओ रामगांव डीपी कुशवाहा ने बताया कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वृद्ध के दो पुत्र शहर में रिक्शा चलाते हैं। उनके आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed