{"_id":"5ddeb353066d7d36d4d18b8a7c46a047","slug":"officers-be-alert-commisioner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के चलते सतर्क रहें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के चलते सतर्क रहें अफसर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनशिकायतों के निस्तारण के लिए मंगलवार को तहसील दिवस में नानपारा पहुंचे मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल मुरलीधर दूबे और डीआईजी जेपी सिंह ने शिकायतें सुनीं। मंडलायुक्त ने पंचायत चुनाव को देखते हुए अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
नानपारा में जिलाधिकारी अभय और पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 183 प्रार्थना पत्र आए जिनमें 11 का निस्तारण मौके पर किया।
तहसील दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त मुरलीधर दूबे ने कहा कि तहसील दिवस के साथ ही पंचायत चुनाव को देखते हुए मामूली विवादों को भी मौके पर पहुंचकर अधिकारी निस्तारित करने का प्रयास करें।
डीआईजी जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासन को मिलकर काम करने की सलाह दी। मौके पर एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय, एसडीएम घनश्याम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम बच्चेलाल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 45 प्रार्थना पत्र आए जिनमें पांच मौके पर निस्तारित किए गए जबकि कैसरगंज में 120 के सापेक्ष छह और महसी में 80 के सापेक्ष आठ प्रार्थना पत्र मौके पर निस्तारित किए जा सके।