फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now Jammu and Kashmir will move towards development

अब विकास की ओर बढ़ेगा जम्मू कश्मीर

Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now Jammu and Kashmir will move towards development
बहराइच में रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाए जाने की खुशी में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू कश्मीर विकास की ओर बढ़ेगा। पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कुछ लोग विचलित भी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर की जनता को केंद्र सरकार की ओर से लागू होने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन

सांसद कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में रेल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और एयरलाइंस के विकास के लिए हर संभव काम करेगी। यहां आईआईटी, एम्स आदि भी स्थापित होंगे। जिससे लोगों को रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद वहां की सत्ता पर काबिज कुछ लोग अपने फायदे और नुकसान को देख रहे हैं। आम जनता सब कुछ समझ रही है। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर के विकास को रोक रखा था। अब यह तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी, राुहल राय, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्र, जयप्रकाश शर्मा, पुष्पा चौधरी, बृजेश पांडेय, हेमा निगम, मनीष दूबे, एकता जायसवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed