{"_id":"60bd04ea8ebc3e8a63158337","slug":"nominations-submitted-for-1820-posts-amid-the-hustle-and-bustle-bahraich-news-lko581268688","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच 1820 पदों के लिए जमा हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच 1820 पदों के लिए जमा हुए नामांकन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में रिक्त चल रहे 1820 पदों के लिए रविवार को नामांकन जमा हुए। गहमागहमी के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र जमा किए गए। जिनकी जांच भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को नाम वापसी के बाद 12 जून को मतदान होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में 25 व 26 जून को हुए शपथ ग्रहण के बाद करीब 61 ग्राम पंचायतें सदस्यों की संख्या पूरी न होने के कारण गठित नहीं हो सकी थीं। जिसे देखते हुए उपचुनाव कराने का निर्णय आयोग ने लिया था। रविवार को जिले में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के 1819 और जरवल में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए।
रिसिया में 122 के सापेक्ष 126 सदस्य पद के नामांकन जमा हुए। बीडीओ रविशंकर प्रधान ने बताया कि देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नवाबगंज ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने बताया कि 64 रिक्त पदों के लिए 83 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि अधिसूचना के तहत सोमवार को नाम वापसी होगी। उसके बाद 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना का काम कराया जाएगा।