{"_id":"643ae8b7eb1f29dd280a3dd3","slug":"nominations-including-sps-zahida-bahraich-news-c-13-1-185536-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सपा की जाहिदा सहित 26 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सपा की जाहिदा सहित 26 ने किया नामांकन
Sat, 15 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/मिाहींपुरवा/नानपारा/कैसरगंज। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन समाजवादी पार्टी ने बहराइच पालिका सीट पर अपने पत्ते खोल दिए। जाहिदा ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। पूर्व अध्यक्ष रुबीना रेहान ने नामांकन की तीसरा सेट दाखिल किया। पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 26 व सभासद पद के लिए 210 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की।
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रकिया के पांचवें दिन जिले में भारी मात्रा में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर पालिका परिषद बहराइच के लिए समाजवादी पार्टी की जाहिदा ने नामांकन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष रुबीना रेहान ने भी एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। एआईएमआईएम से जूही रजा व निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूनम, प्रेमलता, व शबनम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिसिया नगर पंचायत के लिए मुन्नी देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने दो सेट और इसरार उल हक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रूपईडीहा नगर पंचायत से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में भीष्म चंद्र त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कैसरगंज नगर पंचायत के लिए आम आदमी पार्टी से तौहीद और निर्दलीय के रूप में सोनी मिश्रा, कसीम अहमद, अब्बास, आत्म प्रकाश, वंदना मिश्रा, युसूफ अली, महताब आलम ने अपना नामांकन करवाया।
विज्ञापन
जरवल नगर पंचायत से रजिया खातून ने नामांकन दाखिल किया। मिहींपुरवा नगर पंचायत के लिए मोहम्मद इमरान, मारिया खातून, अकबर अली व सईया बानो ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
बसपा ने घोषित किए दो प्रत्याशी
बहराइच। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दो नवसृजित नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसके तहत लार्ड बुद्ध पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्येंद्र कुमार मौर्या मिहींपुरवा व पयागपुर नगर पंचायत से पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश चंद्र तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
डीएम ने लिया जायजा
नगर निकाय चुनाव को जारी नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र दाखिले को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के लिए बनाए गए टेबल व अध्यक्ष पद के लिए जारी नामांकन कार्य को परखा और अधिकारियों को निर्देश दिए।
भाजपा में अब भी ऊहापोह जारी
नामांकन पत्रों की खरीद व जमा करने के पांचवें दिन भी भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई। इसके चलते सभी दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद के संभावित प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ी रही। सभी नामांकन की समय सीमा पूरी होने को लेकर भी आशंकित रहे। सूत्रों की माने तो अधिकांश संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। बस घोषणा होते ही नामांकन करवाने का इंतजार कर रहे हैं।
नामांकन पत्रों की बिक्री
नगर निकाय वार्ड अध्यक्ष सभासद
नगर पालिका बहराइच 34 07 41
नगर पालिका नानपारा 25 00 09
नगर पंचायत रुपईडीहा 15 03 31
नगर पंचायत रिसिया 11 02 17
नगर पंचायत जरवल 13 01 01
नगर पंचायत कैसरगंज 16 01 10
नगर पंचायत पयागपुर 15 02 15
नगर पंचायत मिहींपुरवा 15 04 17