{"_id":"607f0deb8ebc3ebd065abe35","slug":"nomination-bahraich-news-lko5750497147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 34973 पर्चे वैध, आज होगी नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 34973 पर्चे वैध, आज होगी नाम वापसी
विज्ञापन
20 बीएचआर 05 - बहराइच के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 में मंगलवार को प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच हो गई। जांच में 468 पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 377 पर्चे शामिल हैं। सबसे अधिक चित्तौरा ब्लाक में 35 नामांकन खारिज किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य का एक भी नामांकन खारिज नहीं किया गया है। जांच में सभी पदों के लिए 34973 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापसी होने के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
पंचायत चुनाव के लिए बीते 17 और 18 अप्रैल को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार के न्यायालय पर जिला पंचायत सदस्य के 63 पदों के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके अलावा जिले के सभी 14 विकास खंडों में दो दिन में प्रधान पद के लिए 11733, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 9804 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 15269 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। विकास खंडों में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 377 परचे खारिज कर दिए गए।
सबसे अधिक चित्तौरा विकास खंड में 35 नामांकन खारिज किए गए हैं। नामांकन पत्र की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बुधवार को नाम वापसी की जाएगी। दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। इसके बाद चुनाव चिन्ह के आवंटन की कार्रवाई होगी। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर डीडीसी के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मंगलवार को सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जबकि विकास खंडों में जांच कराने के लिए दावेदार और उनके समर्थक काफी संख्या में जमे रहे।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया है। जांच पूरी होने के बाद अब 21 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नाम वापसी की कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
देवेंद्र कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी